
आज की अनियमित जीवन शैली की वजह से बच्चों की हड्डियां कमजोर होती जा रहीं है। वे समयसे खाते - पीते नहीं है जिसकी वजह से उनके शरीर मे पौष्टिक तत्वों की कमी होती जा रही है ।
आजकल माता - पिता के पास भी इतना वक्त नहीं रहता है की वे भारतीय परंपरा के अनुसार बच्चों को आयरन और कैल्शियम से युक्त भोजन का चुनाव कर सकें , जो बच्चों को रुचिकर लगे और उन्हे फायदा भी करे।
promo_advertisement
आइये अब हम आपको कुछ ऐसे आहार से परिचित कराते है , जिससे आपके बच्चे को कैल्शियम और आयरन से भरपूर पोषक तत्व मिले

कैल्शियम और आयरन से भरपूर पोषक आहार
- टमाटर का सूप अपने बच्चे को प्रतिदिन पिलाये , जिससे उसकी हड्डिया मजबूत हो।
- पनीर कैल्सियम का अच्छा श्रोत है। अपने बच्चे को पनीर युक्त भोजन कराये जैसे उसकी सब्जी , पनीर पराठा या कच्चा पनीर खिलाये।
- मूंगफली में कैल्शियम , नियासिन जिंक आदि मौजूद होता है। मूंगफली भून कर या उसकी बर्फी बना कर अथवा उसको किसी भी प्रकार से बच्चे के आहार में शामिल करे।
- काळा तिल गुड़के साथ मिलाकर लड्डू बनाले और बच्चे को खिलाये जिससे उसकी हड्डियों को मजबूती मिलेगी।
- पत्ता गोभी में बोरोन तत्त्व पाया जाता है जो हडडियो की मजबूती में महती भूमिका निभाता है।
- पत्ता गोभी नूडल्स सब्जी , सलाद के अलावा नूडल्स , मोमो स आदि के रूप में भी बच्चे को खिलाया जा सकता है।
- आप अपने बच्चे को प्रतिदिन एक कटोरी दही अवश्य खिलाये जिससे उसके शरीर में ४५० ग्राम कैल्शियम की पूर्ती होगी। दही से बने हुए खाद्य पदार्थ बच्चे के आहार में शामिल करें।
- दूध आपके बच्चे के लिए अति आवश्यक है। एक गिलास दूध से २४० ग्राम कैल्सियम मिलता है।
- केला भी आपके बच्चे के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा क्योकि रोज केला खाने से ६ मिलीग्राम कैल्सियम मिलता है , इसके साथ ही आयरन भी भरपूर मात्रा में मिलता है। दूध में केला मिलाकर उसका शेक बनाकर भी बच्चे को पिला सकती है।
- नीबू का सेवन करने से ५५ मिली ग्राम कैल्सियम प्राप्त होता है , अतः अपने बच्चे के आहार में नीबू अवश्य शामिल करे।
- हड्डियों को मजबूत करने में मैगनीज तत्त्व भी बहुत उपयोगी है, जो गेहू ,पालक , अन्नानास, तिल और सूखे मेवे में पाया जाता है। अपने बच्चे के आहार में इसे अवश्य शामिल करे।
- अपने बच्चे के आहार को तिल या बाजरा के तेल में बनाये ,इससे हड्डिया मजबूत होगी और हड्डियों का खोखलापन दूर होगा।
- मजबूत हड्डियों के लिए विटामिन C अति आवश्यक तत्त्व है ,ताजे आंवले ,अमरुद ,अंगूर तथा खट्टेफल आदि इसके अच्छे श्रोत हैं। विटामिन C की कमी से हड्डियों का टेढ़ापन तथा मसूढ़ों से खून आने की समस्या होती हैं।
- संतरे में विटामिन C प्रचुर मात्रा में होता हैं , 100 ग्राम संतरे में 53.2 ग्राम विटामिन C होता हैं , जो हड्डियों को ताकत देने के लिए आवश्यक होता हैं , इससे आँख की रौशनी भी तेज़ होती हैं।
- 100 ग्राम अन्नानास में 47.8 ग्राम विटामिन C होता हैं , इसे भी अपने बच्चे के आहार में शामिल करे क्योकि इसके सेवन से बच्चे की हड्डियाँ मजबूत होगी ।
- इस आहार के साथ ही पोटैशियम युक्त पदार्थ भी बच्चे के आहार में शामिल करे जो अप्रत्यक्ष रूप से हमारी हड्डियों को मजबूत बनता हैं , केला इसका अच्छा श्रोत हैं।
- अपने बच्चे के आहार में आयोडीन युक्त नमक का ही इस्तेमाल करे। अत्यधिक नमक खिलाने से परहेज़ करें।
- अपने बच्चे को थोड़ी देर सुबह की धूप में अवश्य रखे, क्योकिं हड्ड़ियो की मजबूती के लिए कैल्शियम और विटामिन D दोनों की ही आवश्यकता होती हैं । सुबह की धूप विटामिन D का अच्छा स्रोत हैं।
viralblock
Video: मजबूत हड्डियों के लिए आहार
videocode 154VNd6yyJo videoend
ध्यान देने योग्य बातें
हमारे शरीर की हड्डियां कैल्शियम , फॉस्फोरस , प्रोटीन के अलावा कई तरह के तत्वों से मिलकर बनी होती हैं। ऐसे में बचपन के समय का खान - पान और पोषण तथा व्यायाम आगे चल कर हड्डियों की सेहत निर्धारित करते हैं। अतः हमें अपने बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए उन्हें उपर्युक्त आहार दें , जिससे हमेशा आपका बच्चे स्वस्थ एवं मजबूत रहे।
