
गर्मियों का मौसम अपने साथ तमाम तरह की बीमारियां लेकर आता है। गर्मियों में छोटे बच्चे सबसे जयादा परशानी झेलते हैं। गर्मियों की आम बीमारियां जैसे की बुखार, खांसी, घमोरी और जुखाम अक्सर बच्चो को पीड़ित कर देती हैं। इन बिमारियों का समय रहते इलाज करना निहायत जरुरी है। साधारण लगने वाली ये मौसमी बीमारियां जान लेवा भी हो सकती हैं। जैसे की डिहाइड्रेशन, अगर समय रहते बच्चे का उपचार नहीं किया गया तो देखते देखते बच्चे की जान तक जा सकती है।
videocode OYnzqzsn3rs videoend
गर्मियों के दिनों में त्वचा तक खून पहुंचाने में ह्रदय को ज्यादा मेहनत करना पड़ता है जयदा जोर लगाना पड़ता है। विशेषकर जब तापमान ४२ डिग्री तक पहुँच जाये तो बच्चे को हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, फ्लू, चिकन पॉक्स और डायरिया से बचाने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए।
गर्मियों में अगर बच्चे को प्यास न भी लगे तो थोड़े-थोड़े समयांतराल पर पानी पिलाते रहना चाहिए। गर्मी बहुत तेज़ हो तो बच्चों को घर के अंदर ही रखें। चूँकि अधिक गर्मी में दिल को ज्यादा मेहनत करना त्वचा तक खून पहुँचाने में। सावधानी न बरती गयी तो ज्यादा मेहनत के कारण बच्चे बीमार पड़ सकते हैं, यहां तक की जान भी जा सकती है।
roxpoxdox1
गर्मियों में बच्चों को सड़क किनारे ठेलों से कुछ भी खरीद कर न खिलावें। गर्मियों में खाने की चीजें जल्द ख़राब हो जाती हैं। सड़क किनारे ठेले हाइजीन का भी खास ध्यान नहीं रखते। बड़ों का शरीर इन्फेक्शन से लड़ने में सक्षम होता है। मगर छोटे बच्चों का शरीर पूर्ण रूप से विकसित नहीं होता है जिस कारण वो इन्फेक्शन्स से लड़ पाने अक्षम होता है। जरुरी है की माँ बाप इन बात्तों को समझें और अपने बच्चों को बहार की चीज़ें जितने कम हो सके, दें।
viralblock
एक बात और जो हर छोटे माँ बाप के बच्चों को ध्यान देनी चाहिए वो यह है की गर्मियों में ज्यादा काम करने से शरीर ओवर हीट हो जाता है - नतीजतन इस वजह से कई बच्चों को हीट स्ट्रोक लग जाता है। अब बच्चों को शरारत करने और खेल कूद करने से रोक नहीं सकते आप। मगर आप उनका शरीर अत्यधिक गरम होने से जरूर बचा सकते हैं। बच्चो को हल्का और ढीला कपडा पहनाएं। लगातार दिन भर तरल पदार्थ देते रहें। बच्चों को हवादार जगहों पर रखें।
roxpoxdox2
ज्यादा गर्मी के कारण और शरीर मैं पानी की कमी के कारण डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा गर्मियों भर बना रहता है। बड़े तो अपना ख्याल रेख लेते हैं। पर छोटे बच्चे समय पर इन बात्तों को आने माँ बाप को नहीं बता पाते। इसी लिए आवश्यक है की आप गर्मियों भर अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें।